- तहसीलदार ने कहा जल्द होगी कार्यवाही
देवास टाइम्स। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भूमाफिया अभियान के अंतगर्त देवास में गुंडा प्रवत्ति के लोगो के अवैध निर्माण ध्वस्त किये गए।
लेकिन देवास में ऐसे कई हिस्से है जहां अवैध निर्माण हट नहीं रहे है।
हम बात कर रहे है, उज्जैन बायपास से नौसराबाद में प्रवेश करते रास्ते की। जहां कुछ लोगो द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा किया हुआ है। वही कुछ लोगो ने अवैध निर्माण भी किया हुआ है।
सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है कि प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन कब्जा करने वाले व्यक्ति ने अभी तक कब्जा नहीं हटाया है। यह भी हो सकता है कि उसे प्रशासन के नोटिस का कोई डर नहीं है, या उसे राजनीति सरंक्षण मिला हो। वही कुछ स्थानीय लोगो का कहना यह भी है कि नौसराबाद से इंडस्ट्रीज एरिये की ओर प्रमुख मार्ग पर अवैध रूप से मटन और शराब भी बिक रही है।
देखा जाए तो देवास प्रशासन एक और भूमाफिया एवं अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा देवास में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जे रुक नहीं पा रहे हैं।
इस विषय पर देवास तहसीलदार पूनम तोमर का कहना है कि हमारी जानकारी में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण है। हम उक्त अवैध निर्माण पर जल्द ही कार्यवाही करेगे।


