देवास। तालाब में नहाने गए एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव उर्फ कुणाल पिता शेरसिंह उम्र 13 निवासी कर्मदीप चौराहा बुधवार दोपहर 12 के करीब मेढ़की स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और किशोर के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता ने बताया कि गौरव ने इस वर्ष कक्षा 7 वी की परीक्षा दी थी और वह इकलोता बेटा था। बताया जा रहा है आज उसके कुछ साथियों के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। मृतक के पिता मजदूरी करते है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

