देवास। एक विशेष वर्ग के असामाजिक तत्वों द्वारा खरगोन में रामनवमी पर की गई मार्मिक और शर्मनाक घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर कड़ी से कड़ी सजा देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से नारायण शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, अभिजीत ठाकुर, विजय पांचाल, प्रीतेश शर्मा, अभिषेक माली, देवेंद्र चौधरी, गोपाल यादव, रवि सूर्यवंशी, भरत यादव, शिव शर्मा, प्रवीण सोनी, जिला मंत्री संदीप चौबे आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन करते हुए जिलाधक्ष श्री पमनानी ने बताया कि जिला खरगोन एवं सेंधवा के रहवासियों द्वारा रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर असामाजिक तत्वों द्वारा लाठियों व पत्थरों से हमला कर गोलियां भी चलाई गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे और कई लोगों के मकान तक जला दिए गए। इस घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर न्याय की मांग की है।

