प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 32 वा ग्रीष्मकालीन शिविर 18 अप्रैल से

देवास।  प्रगति क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव ने बताया प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रगति क्लब द्वारा खेल युवा कल्याण विभाग के सहयोग से 32 वा ग्रीष्मकालीन शिविर 18 अप्रैल से स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर मे प्रारंभ होने जा रहा है। इस शिविर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा। शिविर के दौरान खेल से जुड़े हुए विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को अपने अपने खेलों की बारीकियों को बताया जाएगा एवं कई विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी एवं कोचों द्वारा समय-समय पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। कई राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन उनकी प्रतिभा के अनुसार किया जाएगा ।

शिविर के दौरान श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को टी शर्ट एवं खेल से जुड़ी उपयोगी सामग्री प्रदान की जाएगी । शिविर में एथलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, फिजिकल फिटनेस खेल आयोजित होंगे। शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी प्रशिक्षकों अनिल श्रीवास्तव,राजीव श्रीवास्तव,जितेंद्र गोस्वामी एथेलेटिक्स,रागिनी चौहान हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, गिरीश दुबे क्रिकेट से संपर्क कर सकते हैं। शिविर का समय प्रात: 6 से 8 बजे एवं शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा।    

Post Author: Vijendra Upadhyay