देवास। मीसा बंदियों के अ.भा. संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ की जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 1 बजे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष इंदरसिंंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा हेतु मीसा बंदियों की कुर्बानी को देश के जनमानस में आज भी आदर की भावना है। मीसा बंदी लोकतंत्र के सच्चेे प्रहरी है। आज देश में पुन: टुकड़े-टुकड़े गैंग सक्रिय है। हाल ही में रामनवमी जुलुस पर पथराव व पेट्रोल बम से हमला खरगोन व सेंधव में हम देख चुके हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित कर खरगोन व सेंधवा में उपद्रिवियों के मकान तोडऩे की कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा कर उन्हें कठोरतम दंड देने की मांग की।
ठाकुर ने सदस्यों को बताया कि श्री उत्तम स्वामी महाराज और लोकतंत्र सेनानी संघ प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक के नेतृत्व में 106 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा यात्रा का देवास जिले में प्रवेश हो गया है। जिले के समस्त मीसा बंदी 15 अप्रेल को सतवास के पास धर्मेश्वर घाट पर पहुंचकर यात्रा का स्वागत करेंगे। 2 मई की सलकनपुर माताजी मंदिर में मीसा बंंदियों की प्रांतीय बैठक होगी। बैठक मेंं उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरूद्ध समाज में जन जागृति हेतु अभियान छेडेंगे। बैठक में वयोवृद्ध सेनानी श्री कपरकर का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। बैठक का संचालन व आभार लोकतंत्र प्रहरी परमानंद द्विवेदी ने व्यक्त किया।

