राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप का समापन, टूर्नामेंट में इंदौर विजेता एवं देवास उपविजेता रहा

देवास। जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप जोकि कुशाभाऊ ठाकरे खेल स्टेडियम पर आयोजित की जा रही थी। चैम्पियनशिप के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप बारोड संचालक निर्लिप स्पोर्ट्स एवं विशेष अतिथि भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के सीईओ डॉ प्रवीण अनावकर, राजकुमार सहगल, श्रीकांत थोरात कोषाध्यक्ष भारतीय सॉफ्टबॉल संघ, प्रदीप नारुलकर, समीर गुप्ता सचिव मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ, डॉ सुषमा अरोरा थे। स्वागत भाषण देवास जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज राजानी ने दिया एवं सॉफ्टबॉल खेल की जानकारी डॉ प्रवीण अनावकर ने दी। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अनिल श्रीवास्तव, निरंजन यादव, तरुण जोशी, जितेंद्र नागर, शिवनारायण टांडी, अरुण कुशवंशी, हैप्पी महाजन अन्नपूर्णा स्टोर्स, हेमेंद्र निगम काकू, मुजीब शेख कृष्ण कुमार जोशी, मुकेश श्रीवास्तव योगेश द्विवेदी, रागिनी चौहान, अनीश तिवारी शुभम शुक्ला, शिवम काले, गिरीश दुबे, राजू कतरोलिया, नमन श्रीवास्तव आदि ने किया।
इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। बालक वर्ग में इंदौर विजेता भोपाल उपविजेता एवं आष्टा तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की ओर से इंदौर विजेता देवास उपविजेता रहा वहीं बालिका वर्ग में इंदौर विजेता देवास उपविजेता ग्वालियर तृतीय स्थान पर रहा। अतिथियों ने सभी टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। देवास की ओर से पूजा सिंह, प्रियांशी चौधरी, दीपा तिवारी, मुस्कान चौधरी, दीपा विलबे, नैंसी सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक्स क्लब की ओर से बेस्ट खिलाड़ी अवार्ड दिए गए जिसमें से आष्टा से दीपक कुमार, भोपाल से राजकुमार एवं इंदौर से तनिष्क कुमार। बालिकाओं में ग्वालियर से अनुष्का, इंदौर से राशि, एवं देवास से पूजा सिंह बेस्ट खिलाड़ी अवार्ड पाने में सफल हुई। सभी अतिथियों की ओर से सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि  सॉफ्टबॉल, खेल देश ही अपितु पूरे विश्व में चल रहा है और कई अवार्ड इस खेल ने प्राप्त कर लिए हैं और आगे भी इस खेल को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा ने किया एवं आभार अनिल श्रीवास्तव ने माना ।

Post Author: Vijendra Upadhyay