विकास के लिए देवास के हित में मतदान अवश्य करे

– नगर निगम के चुनाव क्यों महत्वपूर्ण होते हैं आइए इस पर विश्लेषण करते हैं

शहर व वार्ड के समुचित विकास के लिए एक योग्य पार्षद एवं एक सशक्त महापौर का चुनाव होना चाहिए !
जिस तरह राज्य को चलाने के लिए मुख्यमंत्री जी कार्य करते हैं उसी प्रकार एक शहर / नगर को सफलतापूर्वक चलाने के
नगर निगम की जिम्मेदारी होती है इसीलिए महापौर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है| महापौर शहर में होने वाले विकास कार्य के लिए सीधे जिम्मेदार होते हैं | पार्षद वार्ड के विकास के लिए नेतृत्व करता है|
शहर में व्यवस्थाएं बनी रहे । शहर में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले, शहर की आंतरिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहे, शहर में मौजूद संसाधनों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी नगर निगम की होती है| सरकारी भवनों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। शहर में मौजूद खेल पार्क की व्यवस्था देखना और हाल में ही देवास नगर निगम द्वारा देवास शहर की जनता के लिए एक नया स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण किया है। नगर निगम द्वारा बालगढ़ में शंकरगढ़ की पहाड़ी का विकास करके वहां पर एक एडवेंचरस पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

देवास शहर में मौजूद रेन बसेरा की व्यवस्था को देखना, मीठा तालाब का विकास करके वहां पर बोटिंग/ नौकायान की व्यवस्था करना यह सब नगर निगम देवास कर रही हैं। मंडूक पुष्कर और मीठा तालाब का गहरीकरण का कार्य भी नगर निगम समय-समय पर करता है। शहर में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक स्थल व अन्य महापुरुषों की मूर्तियों की देखभाल की जिम्मेदारी भी नगर निगम द्वारा किया जाता है।

रोड बनाना हो, रोड का चौड़ीकरण करना हो, अतिक्रमण हटाना हो रोड की साफ सफाई हो या फिर रोड पर इलेक्ट्रिफिकेशन हो, लाइटिंग की व्यवस्था हो! अवैध भवन या जर्जर भवन को गिराना हो शहर में होने वाले धार्मिक उत्सव की व्यवस्थाएं देखना। मेले के आयोजन में लगने वाली जरूरतों को पूरा करता है ।शहर में जहां भी जरूरत होती है नगर निगम वहां पर टॉयलेट बनवाता है यूरिनल बनाता है ये सब नगर निगम की जिम्मेदारी होती है।
शहर की ड्रेनेज व्यवस्था, नालियों से पानी की निकासी की व्यवस्था , बारिश में जलभराव को निकालने की व्यवस्था करना, सीवरेज लाइन की व्यवस्था, हर घर से निकलने वाला कचरा व अन्य प्रकार का अपशिष्ट या गंदगी जो होती है उसका निष्पादन करना भी नगर निगम की जिम्मेदारी होती है ।
शहर में मौजूद जो बगीचे हैं, गार्डन है उनकी देखरेख करना उनका रखरखाव करना भी नगर निगम की जिम्मेदारी होती है।

हर घर में साफ सुथरा पीने योग्य पानी मिले इसकी व्यवस्था भी नगर निगम नर्मदा पाइपलाइन के माध्यम से नल कनेक्शन देकर करवाता है। शहर में हर कॉलोनी में पानी की व्यवस्था करवाना नगर निगम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हर घर से गीला और सूखा कचरे का संग्रहण करना भी अपने आप में एक बहुत ही कठिन कार्य जो नगर निगम द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। नगर निगम बिल्डिंग बनाने की परमिशन देता है ।गुमास्ता लाइसेंस देता है। व्यापार संचालन करने के लिए लाइसेंस देता है। संपत्ति कर लेता है जल कर लेता है।
विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी नगर निगम के माध्यम से शहर में किया जाता है । जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना। शहर में किसी बच्चे का जन्म का रिकॉर्ड और किसी व्यक्ति की मृत्यु का रिकॉर्ड भी नगर निगम ही रखता है। किसी व्यक्ति का राशन कार्ड बनाना हो या बीपीएल कार्ड बनाना हो यह कार्य भी नगर निगम ही देखता है। नगर निगम की सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी श्मशान घाट हो या कब्रिस्तान हो उन सबके रखरखाव की व्यवस्था भी नगर निगम ही करता है।
शहर में अगर कहीं पर भी आग लगती है तो उसको बुझाने का कार्य फायर ब्रिगेड से नगर निगम द्वारा ही किया जाता है।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालना हो। शहर में कोई संक्रामक बीमारी जैसे कोरोना फैलती है तो उसे कंट्रोल करना भी नगर निगम की जिम्मेदारी होती हैं! जैसे पूरे शहर को वैक्सीन लगाकर कार्य किया ।स्वच्छता के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ,शिक्षा के क्षेत्र में व अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाएं अच्छे से बनी रहे इसके लिए नगर निगम 365 दिन लगातार कार्य करता है
शहर का विकास सुनियोजित तरीके से हो इसमें नगर निगम की भूमिका सर्वोच्च होती है। शहर की कॉलोनियों में भवनों का निर्माण नियमों से हो इसको नगर निगम सुनिश्चित करता है ।शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना हो, पुल बनाना हो| शहर को सुंदर बनाना हो या उसका सौंदर्यीकरण करना हो या शहर की छवि स्वच्छ साफ-सुथरी बनाना हो नगर निगम इसमें प्रमुख रूप से भूमिका निभाता है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत देवास नगर निगम ने प्रमुख रूप से जो उपलब्धियां हासिल की वह इस प्रकार हैं-
– स्वच्छता को लेकर देवास नगर निगम पिछले तीन-चार सालों से लगातार बेहतर कार्य कर रही है।
– स्वच्छता सर्वेक्षण 2021. सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज मैं देवास देश में प्रथम स्थान पर आया।
– स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 1 से 10 लाख आबादी वाले शहर की श्रेणी में देवास शहर दसवे नंबर पर आया पिछली बार 29 वें नंबर पर था।
– देवास शहर को 3 स्टार रेटिंग भी मिली। देवास को ओडीएफ प्लस प्लस सिटी होने का फायदा भी मिला।

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने देवास को पैकी प्लाट नाम के श्राप से मुक्त किया। पैकी प्लाट नाम की समस्या से देवास शहर की आम जनता बहुत सालों से परेशान थी ।इसका समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

डॉ पवन कुमार चिल्लोरिया
एमबीबीएस एमडी (मेडिसिन)
प्राइम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सिविल लाइन देवास
9827265457

Post Author: Vijendra Upadhyay