देवास। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि आज प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस का धुआंधार प्रचार हुआ। जगह जगह हुआ भव्य स्वागत। आज कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास के समर्थन में कांग्रेस की महारैली का आगाज हुआ। इंदौर के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और संजय शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। चारों ओर भव्य स्वागत, आतिशबाजी और बाजारों में रौनक कांग्रेस के प्रति लोगों का प्यार दिखा रहा था। देवास के 45 वार्डो से पार्षद प्रत्याशी बाइक पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ जैसे ही महा रैली में शामिल हुए सड़कों पर कांग्रेस का तिरंगा लहराने लगा और जनता का स्नेह और प्यार आज सड़कों पर था। इस भव्य महारैली ने पूरे देवास को बता दिया कि कांग्रेस की वापसी तय है। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा रमेश व्यास इम्तियाज शेख भल्लू, अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा दीपेश कानूनगो अकरम शेख तृप्ति, हिम्मत सिंह चावड़ा, प्रयास गौतम सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन एवं देवास के देवतुल्य जनता मौजूद रही।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

