– 150 से ज्यादा फोटोग्राफरों ने भाग लिया
– 3 घंटे चली वर्कशॉप फिर शूट हुए मॉडल के फोटो
देवास। देवास फोटोग्राफर एसोसिएशन की कैनन डिजिटल वर्कशॉप होटल नंदन कानन में आयोजित की गई। इसमें मुंबई से प्रीतेश राव मेंटर कैनन जिन्होंने वर्कशॉप में सभी को फोटोग्राफी के लाइटिंग एंगल मिरर्लेस कैमरा के बारे में बताया। 3 घंटे की वर्कशॉप के बाद फिर मॉडल के फोटो शूट किए गए। वर्कशॉप में सिद्धार्थ मालवीय, रत्नेश गौतम, हेड प्रिंटर डिवीजन अर्पित पुराणिक, कैनन हेड मध्य प्रदेश फैजान खान, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौड़, सचिव प्रवीण चौहान , कोषाध्यक्ष लखन प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष अभय जैन, बाला पलसे, राजेंद्र व्यास, आशीष जयसवाल उपाध्यक्ष, राधेश्याम गुर्जर उपाध्यक्ष, अनिल परमार उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप नाथ, रामेश्वर जयसवाल, सौरभ गोयल, उमेश नामदेव, कुणाल पलसे, स्मिथ व्यास, रामनिवास पटेल, भूपेंद्र सिंह खींची, अर्जुन राठौर, सुदेश उपाध्याय, महेश दासवानी, अशोक प्रजापति सहित 150 से अधिक फोटोग्राफर उपस्थित थे। आभार अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गौड़ ने माना।

