————-
गतवर्ष जिले में 19 जुलाई तक 274.29 मिमी औसत वर्षा हुई थी दर्ज
————-
देवास 19 जुलाई 2022/ जारी मानसून सत्र में 19 जुलाई तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 564.59 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 428 मिमी, टोंकखुर्द में 563 मिमी, सोनकच्छ में 583 मिमी, हाटपीपल्या में 413 मिमी, बागली में 466.50 मिमी, उदयनगर में 491.80 मिमी, कन्नौद में 617 मिमी, सतवास में 443 मिमी तथा खातेगांव में 1076 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले 24 घंटों में 52.93 मिमी वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटों में देवास में 47 मिमी, टोंकखुर्द में 46 मिमी, सोनकच्छ में 26 मिमी, हाटपीपल्या में 46 मिमी, बागली में 59 मिमी, उदयनगर में 68.40 मिमी, कन्नौद में 74 मिमी, सतवास में 48 मिमी तथा खातेगांव में 62 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले वर्ष अब तक 274.29 मिमी औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 274.29 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 226 मिमी, टोंकखुर्द में 120 मिमी, सोनकच्छ में 350 मिमी, हाटपीपल्या में 400 मिमी, बागली में 281 मिमी, उदयनगर में 193.60, कन्नौद में 313, सतवास में 211 तथा खातेगांव में 374 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

