माय देवास एप पर मिलेगी चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी

देवास। नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर शहरवासियों को प्राप्त होती रहेगी। 20 जुलाई को चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति जानने के लिए निगम ने माय देवास एप पर प्रावधान किए हैं। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर चुनाव का ताजा हाल घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है।
इसके लिए लिंक पर जाकर https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp माय देवास एप डाउनलोड करें। एप डाउनलोड के बाद आप अपने क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षद और शहर के नव निर्वाचित होने वाले महापौर के चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay