– देवास में फिर खिला कमल गीता के साथ
– भाजपा अपने विजय लक्ष्य से 5116 वोट पीछे
देवास। हमने चुनाव के पहले ही बता दिया था कि देवास में नया महापौर वही बनेगा जिसमे “राज योग” के साथ “राजे योग” भी प्रबल हो। हुआ भी वही टिकिट से लेकर चुनाव जीतने तक देवास में पैलेस का दम और देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार का मैनेजमेंट दिखा।
वेसे तो भाजपा ने नगरीय चुनाव में अपने जीत का लक्ष्य 51 हजार रखा था। भाजपा ने पूरे जोर शोर से अपना प्रचार प्रसार भी किया। महापौर की जीत हार को लेकर देवास में कई दिनों से चर्चा आम थी। उधर कांग्रेस मुस्लिम वोट और ब्राह्मण वोट पर जीत के सपने देख रही थी। लेकिन मतदाता को कुछ और मंजूर था।
भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए 45,884 मतों के अंतर से विजय अपने नाम की है। जो कि अपने लक्ष्य से 5116 वोट कम निकला।
वही कुल 45 पार्षदों में से भाजपा के 32 पार्षद प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। जिससे कहा जा सकता है इस बार शहर के मौन मतदाता ने भाजपा पर जमकर भरोसा जताया है।

परिणामों में
• भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल को 89,502
• कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को 43,618
• आप की चाना ज्ञानेश को 7,534
• निर्दलीय मनीषा दीपक चौधरी को 12,367
• बसपा की नीता सूर्यवंशी 3,798
• निर्दलीय जुबेदा बी हातम दरबार को 6,913 मत प्राप्त हुए। वही नोटा को 1690 मत प्राप्त हुए है।
महापौर के साथ नगर निगम परिषद पर भी भाजपा का कब्जा देखने को मिलेगा। कुल 45 पार्षदों में से 32 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
वार्ड 1 से भाजपा के जितेंद्र मकवाना
• वार्ड 2 से भाजपा की रितिका विनय सांगते
• वार्ड 3 से निर्दलीय बिंदेश्वरी राज वर्मा
• 4 से को कांग्रेस के अनुपम टोप्पो
• वार्ड 5 से भाजपा की पिंकी संजय दायमा
• वार्ड 6 से कांग्रेस की अरुणा प्यारे मिया
• वार्ड 7 से भाजपा के मुस्तफा अंसार अहमद
• वार्ड 8 से भाजपा के राजेंद्र ठाकुर
• वार्ड 9 से कांग्रेस के दीपेश कानूनगो
• वार्ड 10 से भाजपा की अपर्णा जोशी
• वार्ड 11 से कांग्रेस की अहिल्या पंवार
• वार्ड 12 से भाजपा के राजेश यादव
• वार्ड 13 से भाजपा की अकीला अजब सिंह
• वार्ड 14 से कांग्रेस की पूजा राजेश डांगी
• वार्ड 15 से भाजपा के महेश उदयसिंह फुलेरी
• वार्ड 16 से भाजपा के गणेश पटेल
• वार्ड 17 से भाजपा के शन्नो इरफान अली
• वार्ड 18 से भाजपा के राहुल दायमा
• वार्ड 19 से भाजपा की उषा गोपाल खत्री
• वार्ड 20 से भाजपा के अजय तोमर
• वार्ड 21 से निर्दलीय आस्था महेंद्र देशमुख
• वार्ड 22 से निर्दलीय सोनू रूपेश वर्मा
• वार्ड 23 से भाजपा के आलोक साहू
• वार्ड 24 से भाजपा की रितु संवनेर
• वार्ड 25 से भाजपा के मनीष सेन
• वार्ड 26 से भाजपा के रवि जैन
• वार्ड 27 से कांग्रेस के फरजाना आबिद
• वार्ड 28 से भाजपा के भूपेश ठाकुर
• वार्ड 29 से भाजपा की सपना अजय पंडित
• वार्ड 30 से भाजपा के शीतल गहलोत
• वार्ड 31 से भाजपा के विकास सिंह जाट
• वार्ड 32 से भाजपा की निधि प्रवीण वर्मा
• वार्ड 33 से भाजपा की ममता बाबू यादव
• वार्ड 34 से भाजपा के रामदयाल यादव
• वार्ड 35 से निर्दलीय सोनू परमार
• वार्ड 36 से कांग्रेस के अमरीन वसीम
• वार्ड 37 से भाजपा की खुशबु नीलेश वर्मा
• वार्ड 38 से भाजपा की दिव्या नितिन आहूजा
• वार्ड 39 से भाजपा के बाली घोसी
• वार्ड 40 से भाजपा के धर्मेंद्र सिंह बैस
• वार्ड 41 से भाजपा की अंतिम अजय पड़ियार
• वार्ड 42 से कांग्रेस के डॉ श्याम पटेल
• वार्ड 43 से निर्दलीय राजा अकोदिया
• वार्ड 44 से भाजपा की प्रमिला रामचरण पटेल
• वार्ड 45 से भाजपा की मंजू मुकेश मोदी

