————-
अलीराजपुर के भाभरा से शहीद चंद्रशेखर आजाद की मिट्टी लेकर 22 जुलाई को वापस आएंगे बाइक राइडर
————-
देवास 21 जुलाई 2022/ राज्य शासन द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर भोपाल में राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को किया जा रहा है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्म-स्थली के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे देवास पहुंची। बाइक राइडर्स का देवास बायपास पर जनअभियान परिषद द्वारा स्वागत किया गया। बाइक रैली शुक्रवार 22 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के ग्राम भाभरा से कलश में मिट्टी लेकर आएगी। देवास जिले में बाइक रैली 3.30 बजे करीब प्रवेश करेगी।
बाइक रैली के लीडर श्री प्रशांत पाटिल ने बताया कि शासन द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई जा रही है। बाइक रैली में हम 21 बाइकर्स हैं। जो कि आज भोपाल से रवाना हुए और कल अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के ग्राम भाभरा से कलश में मिट्टी लेकर आएंगे और उनकी जन्म-भूमि की माटी माथे पर लगाकर यूथ महापंचायत आरंभ होगी और माटी का कलश शौर्य स्मारक में रखा जाएगा। इस अवसर पर समन्वयक जनअभियान परिषद के देवेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

