देवास। सामाजिक संस्था रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवास द्वारा दिनांक 5 अगस्त शुक्रवार को बूस्टर डोज वैक्सीनेशन केम्प का आयोजन किया गया। सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि यह केम्प सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें 90 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। बूस्टर डोज में दोनों कोविशिल्ड और कोवेक्सीन लगाई गई। केम्प में रोटरी क्लब देवास के सदस्य अमरजीत खनूजा, अध्यक्ष सुधीर पंडित, नवीन नहार, जी एस चंदेल, डाक्टर सुरेश शर्मा, हेमंत वर्मा, जयसवाल जी, स्वपनिल वर्मा, मीना वर्मा, भरत विजयवर्गीय एवं रोटरेक्ट क्लब की अध्यक्षा रचिता राणा व आरिफ खान उपस्थित रहे। केम्प में 18 वर्ष के उपर के व्यक्तियों को निशुल्क वैक्सीन डोज लगाये गये। आगे भी रोटरी क्लब देवास द्वारा ऐसे शिविर का आयोजन होता रहेगा।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

