सेन थॉम एकेडमी भोपाल रोड़ देवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही जोश एवं हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। ध्वजारोहण विद्यालय के प्राचार्य ई.के. जोशी द्वारा किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देश भक्ति पर आधारित नृत्य, गीत, एवं कविताओं की प्रस्तुति दी गई। मिसबा शेख द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भाषण एवं खुशी बघेल द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ई.के. जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता के महत्व की जानकारी दी एवं शुभकामनाएंँ देते हुए बताया कि यह दिन हमें हमारी सादगी और वास्तविकता के करीब होने के महत्व की भी याद दिलाता है। यह जीवन में ऊंँचे उड़ान भरने और स्वतंत्रता महसूस करने के बावजूद भी बुनियादी रहने के लिए प्रेरित करता है। विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं एवं स्टाफ को विद्यालय समिति द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा डागा एवं मोमिता मंडल द्वारा किया गया।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

