सेन थॉम एकेडमी भोपाल रोड देवास में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी के छोटे- छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में बड़े ही मनमोहक लग रहे थे। भगवान श्री बालकृष्ण के रूप में छोटे व प्यारे बच्चों ने अपनी बाल लीला से सबका मनमोह लिया। एक लघु नाटिका द्वारा गोवर्धन पर्वत की महिमा एवं परिक्रमा का महत्व बताया गया। हरे रामा हरे कृष्णा गीत पर अपने छोटे- छोटे कदमों से नृत्य करते हुए श्री बाल कृष्ण ने राधा व उनकी सहेलियों के साथ मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती हैंसी थॉमस एवं प्राचार्य श्री ई.के.जोशी उपस्थित थे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि हम सभी को श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर निःस्वार्थ भाव से अपना कर्म करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन सुरवासे एवं ऐशनी नागेश द्वारा किया गया।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

