देवास। मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर 24 अगस्त को जियो फैंस गिरदावरी के विरोध में देवास नगर एवं देवास ग्रामीण तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में खेतों में पानी भरे होने, मेढ़ों में चारा व खरपतवार बहुत अधिक होने से खेतों में जाना संभव नहीं हो पाता है। बारिश के दिनों में आए दिन जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने व उनके काटने की घटनाएं होती है। जियो फैंस हेतु प्रत्येक खेत में जाना होता है, जिससे कार्य के दौरान नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसानों द्वारा अपने खेतों को आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से बचाव हेतु चारों तरफ तार फेंसिंग की जाती है और उसमें बिजली का करंट भी प्रवाहित किया जाता है, जिससे भी दुर्घटना की संभावना रहती है। इस तरह के करीब 9 बिंदुओं पर अपना विरोध प्रकट करते हुए पटवारी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारीगण मौजूद थे।
Related Posts '
11 JUL
देवास में नेत्र शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नूपुर दुबे करेंगे जांच
देवास में नेत्र शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ....
11 JUL
सेन थॉम एकेडमी में जिला स्तरीय सामूहिक विचार-विनिमय कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में जिला स्तरीय सामूहिक विचार-विनिमय...
09 JUL
16 वर्षीय किशोर सफल सर्जरी के बाद फिर पैरों पर खड़ा हुआ
16 वर्षीय किशोर सफल सर्जरी के बाद फिर पैरों पर खड़ा...
07 JUL
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस...
06 JUL
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस दिलाए 3.06 करोड़ रुपये
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस...

