देवास। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवास ने वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन किया। क्लब सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शहर के सरस्वती ज्ञान पीठ स्कूल में रोटरी क्लब देवास के लिटरेसी चेयर रिटायर्ड बैंक प्रबंधक संदीप भटनागर ने कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार दिया। श्री भटनागर ने आजकल हो रही बैंक ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह विद्यार्थियों को सिखाया। इसके अलावा किस प्रकार भविष्य के लिए सुरक्षित सेविंग कर सकते हैं यह भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस सेमिनार में रोटरी क्लब देवास के अध्यक्ष सुधीर पंडित व पूर्व अध्यक्ष, सीनियर रोटेरियन पीएन तिवारी एवं सचिव आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

