हिन्दू महिला ने एसिड पीकर दी जान, मुस्लिम आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास। बीती रात शिप्रा जिला देवास की रहने वाली रीना पति सुंदर जोशी महिला में एसिड पी लिया था जिस कारण उसकी की मौत हो गई थी।
आरोप यह है की आरोपी जाकिर पिता अक्कू निवासी क्षिप्रा महिला को परेशान करता था। जिस कारण महिला ने प्रताड़ित होकर एसिड लिया जिससे उसकी जान चली गई।
देर रात हिंदू संगठनों के लोगों ने औद्योगिक थाना देवास का घेराव किया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया। ओर उस पर कार्यवाही की जा रही है।

नाराज हिन्दू संगठनों ने आरोपी को सख्त सजा हेतु आज रविवार शिप्रा को बंद आवाहन किया। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि महिला की मौत के बाद में बीती रात जहां औद्योगिक थाने में हंगामा हुआ था, वहीं आज सुबह से ही महिला के पीएम के बाद में महिला के शव को शिप्रा पहुंचाया गया। जहां डेड बॉडी के सामने लोगों ने नारेबाजी भी की। बताया जाता है कि आरोपी के मकान को सील करने के बाद में परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शव को लेकर मुक्तिधाम पहुंचे।

Post Author: Vijendra Upadhyay