लघु उद्योग भारती देवास द्वारा पोषित रूई बत्ती निर्माण प्रकल्प की हुई शुरुवात


– प्रकल्प में 100 से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है

देवास। लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के द्वारा एवं स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रूई बत्ती निर्माण प्रकल्प दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस प्रकल्प में 100 से अधिक महिलाएं रूई बत्ती निर्माण कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वावलंबी भारत अभियान के क्षेत्र समन्वयक केशव दुबौलिया, विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के मालवा प्रांत सह संयोजक डॉक्टर विशाल पुरोहित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से माननीय विभाग संघचालक अजय जी गुप्ता, संघ की प्रांत टोली सदस्य कैलाश जी चंदावत, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जगदीश चौधरी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदड़ा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सतीश मुकाती उपस्थित थे। स्वागत भाषण देवास ईकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया।
मुख्य वक्ता श्री दुबौलिया ने बताया कि हमारा देश उद्यम प्रधान था और हर घर में छोटे छोटे उद्योग चलते थे, हमे भारत माता को वही वैभव लौटाना है इस हेतु हमे नित्य उपयोग में आने वाली हर वस्तु स्वदेशी ही उपयोग करना चाहिए।
रूई बत्ती निर्माण प्रकल्प की विस्तार पूर्वक जानकारी समीर मुदंडा ने दी। साथ ही प्रकल्प में कार्य कर रही महिलाओ का सम्मान भी किया।
इस अवसर पर सचिव विजेन्द्र उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष संजय तलाटी, सह कोषाध्यक्ष विशाल जैन एवं प्रकल्प संयोजक दुले सिंह राठौर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया। आभार ईकाई के उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने व्यक्त किया।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय कारपेंटर ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay