लघु उद्योग भारती का 31 वां स्थापना दिवस मनाया

हर महिला शक्ति चाहे वह गृहणी हो किसी उद्यमी से कम नही – अग्रवाल

देवास। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर देवास इकाई ने विभिन्न आयोजन किए। जिसमे प्रातः माता टेकरी पाथ वे पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे सभी सदस्यों ने अपना अपना योगदान देकर साफ सफाई की। उसके पश्चात प्रति वर्षानुसार उज्जैन रोड़ पर जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर संघ के विभाग संघचालक श्री अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जल मंदिर का शीतल जल भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देगा। साथ ही शाम को लघु उद्योग भारती देवास इकाई का परिवार मिलन समारोह आयोजित हुआ। जहां देवास की महिला संयोजीका इकाई का गठन हुआ। इसमें रचना तलाठी इकाई संयोजिका एवं किंशू गुप्ता, राधिका मूंदडा एवं सारिका राय को सहसंयोजिका के रूप में मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हुई। स्वागत भाषण इकाई के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के जिला संघचालक विमल अग्रवाल थे। श्री अग्रवाल ने महिला संयोजिका इकाई की घोषणा की। अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर महिला शक्ति चाहे वह गृहणी ही क्यों न हो वह भी किसी उद्यमी से कम नही होती है। उन्होंने कहा हमें अपने अधिकारों से ज्यादा कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदड़ा और प्रदेश संयुक्त महामंत्री सतीश मुकाती ने लघु उद्योग भारती की गतिविधियों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने शत प्रतिशत मतदान का आग्रह करते हुए अपनी बात रखी। इकाई के सचिव विजेंद्र उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay