विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा संपन्न

विजयदशमी पर्व पर विधायक चौधरी, कलेक्टर गुप्ता, पुलिस अधीक्षक  उपाध्याय की उपस्थिति में पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा संपन्न

देवास, 12 अक्टूबर 2024/विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देवास में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधायक हाटपिपल्या मनोज चौधरी, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हवन, शस्त्रों की विधि विधान से पूजा पाठ की गई। हर्ष फायर कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम पूर्ण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयवीर सिंह भदोरिया सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay