राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने टेकरी पर स्वच्छता कार्य किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने टेकरी पर स्वच्छता कार्य किया

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सदैव समाज की सेवा करने को सदैव तत्पर रहते हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता संघ के स्वयंसेवको की प्रमुख गतिविधि रहती है। शताब्दी वर्ष में भी स्वंयसेवक पंच परिवर्तन के विषयों पर समाज के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र को शशक्त करने हेतु प्रतिबद्ध है। इन पांच परिवर्तन विषय में पर्यावरण संरक्षण भी एक महत्वपूर्ण विषय है। विगत कई वर्षों से संघ के स्वयंसेवको नवरात्रि के उपरांत माता टेकरी पर स्वच्छता का कार्य करते है। नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु माता टेकरी पर दर्शन करने आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण टेकरी पर बड़ी मात्रा में कचरा रह जाता है, जिसमें जूते, चप्पल, प्लास्टिक, पॉलीथिन, फूल, पत्ते, कपड़े प्रमुख रहते है। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती के 120 सेवयसेवकों ने देवास नगर निगम के सहयोग से पूरी टेकरी पर स्वच्छता कार्य किया। स्वयंसेवको ने अलग-अलग टोली में रपट मार्ग धुनी मार्ग, परिक्रमा मार्ग, मंदिर परिसरों में जैविक एवं अजैविक कचरे को इकट्ठा कर नगर निगम को निस्तारण हेतु सहयोग किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay