देवास। शहर की सामाजिक संस्था ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसाईटी को बुलंद आवाज एवं सोसाइटी एवं नगर निगम गुरू ग्राम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के केबिनेट मंत्री राव नरबीर द्वारा पर्यावरण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष मनोज पटेल ने सम्मान हरियाणा वन मंत्री राव नरबीर, नगर निगम आयुक्त गुरू ग्राम यशपाल यादव, बुलंद आवाज सोसाईटी के अध्यक्ष कुलदीपसिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्राप्त किया । संस्था के वरिष्ठ महेश पंवार ने बताया कि यह सम्मान पूरे देश में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को मिला ।
संपूर्ण भारत में 101 संस्थाओं और व्यक्तियों को यह अवार्ड मिला जिसमें से मध्यप्रदेश से हमारी संस्था को सम्मानित किया गया। संस्था के अरशद शेख ने बताया कि आज पूरी दुनिया वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के दुष्परिणाम भुगत रही है, बढ़ता तापमान और घटता जल स्तर जैसी गंभीर समस्या को देखते हुए हमारी संस्था पिछले दो वर्षो से सेव पेपर सेव ट्री कैम्पेन चला रही है। संस्था के सौरभ ठाकुर ने बताया कि पेड बचाओं अभियान केन्द्रीय विद्यालय देवास से शुरू हुआ और पूरे देश में फैल गया। इस अभियान से संसथा ने हजारों पेड कटने से बचाए । संस्था अध्यक्ष मनोज पटेल ने पर्यावरण गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर प्रेरणादायक अपने माता पिता, सभी साथी, संस्था से जुडे हर सदस्य, बुलंद आवाज सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीपसिंह का आभार व्यक्त किया।