देवास। यूनाइटेड फोरम आफ यूनियन के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक स्टेशन रोड शाखा देवास पर 30 मई को देवास की समस्त बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उपस्थित होकर 11 वें द्विपक्षीय वेतन समझौते में भारत सरकार एवं आई बी ए के अडियल रूख एवं अनावश्यक देरी के विरोध में हडताल कर जमकर नारेबाजी की । ज्ञात हो कि बैंकों का 11 वां वेतन पुनरीक्षण समझौता 1.11.2017 से लंबित है। भारत सरकार एवं आईबीए द्वारा समय से वेतन समझौता किए जाने का आश्वासन एवं मात्र 2 वेतन वृद्धि का प्रस्ताव बैक यूनियन को दिया गया जो कि बैंक कर्मियों के लिये अपमानजनक है। इसकेे आक्रोश में देश की सभी बैंकों के लगभग 15 लाख से अधिक कर्मचारी, अधिकारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल की जवाबदेही भारत सरकार के नुमाईन्दे आइबीए की है। अगर भारत सरकार का कर्मचारी विरोधी रूख आगे भी जारी रहता है तो हमें लंबी हडताल पर जाने हेतु विवश होना पडेगा। इस बैंक हड़ताल में सभी बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के साथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर सरकार की नीतियों का विरोध किया । इस अवसर पर भारतीय अधिकारी संघ, इंदौर अंचल के संगठन सचिव श्रीकृष्ण बाकोडे एवं कर्मचारी संघ देवास के क्षेत्रिय सचिव मनीष जैसल, इंडियन बैंक के अनिल शमौ, एल आईसी के मोहन जोशी, यूनियन बैंक के रवि डोंगरे तथा अन्य बैंकों से नरेन्द्र पिसाल, किशोर, विजय आदि ने नारेबाजी कर सभा को सम्बोधित किया। देवास जिल के समस्त बैंक अधिकारी आज 31 मई को भी हड़ताल पर रहेंगे।
Related Posts '
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...

