देवास। शहर के मेंढकी रेलवे क्रासिंग के कारण उपाध्याय नगर, विजय नगर,चाणक्यपुरी, बजरंग नगर, मेंढकी ग्राम एवं इनसे लगे समस्त क्षेत्रो के रहवासियो के आवागमन बाधित होने से आवागमन को सुलभ बनाने हेतु मेंढकी क्रासिंग पर 18 करोड की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जावेगा। जिसका विधिवत शुभारंभ देवास सांसद मनोहर उटवाल, विधायक प्रतिनिधी विक्रमसिह पवार द्वारा मुख्य अतिथी के रूप मे किया गया।
इस अवसर पर विषेश रूप से महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, निगम परिषद अध्यक्ष अंसार एहमद, निगम सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, मंडल अध्यक्ष ओम जोशी एवं सेतु निगम के एसडीओ बीडी शर्मा उपस्थित रहे।
ब्रिज निर्माण म.प्र. लोक निर्माण विभाग के सेतु निगम द्वारा किया जावेगा। मेंढकी ब्रिज के निर्माण समयावधी मे उपाध्याय नगर, चाणक्यपुरी,
विजय नगर, बजरंग नगर एवं अन्य क्षेत्रो के लोगो के लिये आवागमन बन्द होने केी दशा मे मार्ग परविर्तित करते हुये चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग से लोगो का आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी।
इस मार्ग का महापौर द्वारा निरीक्षण कर निगम कार्यपालन यंत्री कैलाश चौधरी एवं अन्य तकनिकी यंत्रियो को मार्ग को चौडा करने एवं आवश्यक
रिपेरिंग करने के निर्देश जारी किये गये। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधी राजीव खण्डेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता फुलसिह चावडा, रेवंत राजोले, मेयर इन
कांउसिल सदस्य बाबु यादव, निगम लेखा समिती अध्यक्ष बाली घोसी, पार्षद राज वर्मा, एल्डरमेन भरत चौधरी, पार्षद प्रतिनिधी मिलिंद सोलंकी, बसंत
चौरसिया, देवेन्द्र बारोड, देवीलाल कुशवाह, जुगनु गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।