गूँज… द वॉइस ऑफ सोल का अंतिम चरण सम्पन्न

देवास। रविवार 25 अगस्त को सरगम म्यूजि़क गु्रप द्वारा आरंभ हुई संगीत प्रतियोगिता गूँज… द् वॉइस ऑफ सोल का फाइनल राऊंड सेंट्रल इंडिया एकेडमी के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। दीप प्रज्जवलन व माँ सरस्वती की आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
संस्था संचालक आशुतोष सिद्ध, अध्यक्ष दीक्षा माहेश्वरी सिद्ध व सचिव साबिर शेख ने अतिथियों का स्वागत किया। मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, आष्टा, खरगोन से आए 20 प्रतियोगियों ने एक एक कर अपनी गायन व वादन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने गायकी, हारमोनियम, सिंथेसाइजर व गिटार कैटेगरी में हुनर बिखेरे। इनके प्रदर्शन को अलग अलग मापदंडों से परखते हुए विजेताओं की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में इंदौर से पधारे ख्यातिप्राप्त पियानो वादक एवं म्यूजिक अरेंजर व डायरेक्टर मृणाल व्यास, देवास की सरल व्यक्तित्व की धनी संगीत पारखी, गुरू एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका संजीवनी कांत और आकाशवाणी सरोदवादक व गिटारिस्ट ललित मोदी रहे।
श्री व्यास ने बच्चों को संगीत की बारीकियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और संगीत में नियमित अभ्यास का महत्व बताया। श्रीमती कांत ने अपने भजन की सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जाने माने साहित्यकार व शायर डॉ. इकबाल बशर और सुर संगीत जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रमुख गौतम गडोइया का सम्मान एवं अभिनंदन संस्था द्वारा किया गया। डॉ. बशर ने सरगम म्यूजि़क गु्रप के प्रयासों और प्रतियोगिता के उद्देश्यों को सराहा। कार्यक्रम का सूत्र संचालन विवेक भटनागर एवं आयुष राठौर ने किया। सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। आदित्य जैन, विशाल राठौर, शिवम राठौर, नवनी कवचाले व वेद जैन को प्रोत्साहन पुरस्कार मिले। विजेता ट्रॉफी व पंद्रह हजार रुपये नगद पुरस्कार अक्षिता चौहान उज्जैन, द्वितीय स्थान ट्रॉफी व गिटार अनमोल सक्सेना भोपाल एवं तृतीय स्थान व पाईपऑर्गन नन्ही सी बालिका अंजनी सिंह ठाकुर ने जीते।
इसके अतिरिक्त शेष प्रतिभागियों में देवास से क्रिश भमोरे,देवस्मिता भटेले,दिव्यांश भावसार,शैलजा त्रिवेदी,यशस्वी चौहान,मिहिका तिवारी, वेदमित्रा, सुनील कुमार, अनन्या चक्रवर्ती,अथर्व पाराशर(नागझिरी),रिषिका तम्बोली(आष्टा),भुवि शर्मा (सीहोर), प्रज्ञा पाटीदार(खरगोन) थे। समिति सदस्यों एवं सहयोगियों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया। संस्था संचालक आशुतोष सिद्ध ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की ओर से दीक्षा एम.सिद्ध ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अदिति भटनागर द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply