वार्षिक उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया ज्ञान सागर अकादमी में

ज्ञान सागर अकादमी मुखर्जी नगर देवास मे वार्षिक उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया। ज्ञान सागर एजुकेश्नल ग्रुप के डायरेक्टर श्री महेश ताहिरनी जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथी थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन क साथ सरस्वती वन्दना से हुई। विध्यालय के मिडिल स्कूल के बच्चों ने सुरीली सरस्वती वन्दना गायन एवं वादन के माध्यम से प्रस्तुत की। विध्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुप्रिय जोशी द्वारा मुख्य अतिथी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
तत्पश्चात सत्र 2017-18 के मेधावी छात्रों का सम्मान एवं पुरस्कारों को वितृत किया गया। वर्ष का सर्व श्रेष्ठ हाउस विवेक हाउस को घोषित किया गया। विध्यलय के छात्रों द्वारा सन्स्कृतिक कार्यक्रमो की शृंखला मे विद्यार्थियो द्वारा पारंपरिक, रशियन, क्लासिकल नृत्य, ओर्केस्टृ एवं अन्य खेल गतिविधियो की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुती दी गई।

बाल श्रम एवं मोबाइल कई बढती हुई लत पर अधारित लघु नाटिका में पालको एवं अतिथियों का मन मोह लिया। शिव तांडव एवं सफाई अभियान का प्रदर्शन अत्यन्त सराहनीय रहा। रोबोटिक डांस, हिप-होप, एवं न्यू ईयर डांस अत्यन्त आकर्षक एवं मनोरंजक थे। कार्यक्रम मे पेड़ बचाओ-जीवन बढाओ का सन्देश भी दिया गया।

ज्ञान सागर अकादमी उज्जैन की प्राचार्या श्रीमती गीता गर्ग, श्रीमती मन्जिमा पन्ड्ला प्राचार्या ज्ञान सागर गर्ल्स अकादमी उज्जैन एवं श्रीमती रेखा सिंहा ज्ञान सागर गैर्ल्स इंटरनेशनल देवास की प्राचार्या, मुख्य रुप से कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेड बॉय अक्षय पान्डे, हेड गर्ल सन्स्कृती त्रिपाठी एवं अन्य विध्यर्थियो द्वार किया गया।
आभार प्रदर्शन विध्यलय सचिव हर्ष देवलिया द्वारा किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply