देवास। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मध्य प्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ देवास द्वारा ध्वज दिवस का कार्यक्रम प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजा से किया गया। संस्था की अध्यापिका शारदा चौधरी ने मंच पर ध्वज दिवस की जानकारी दी। ध्वज दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है यह दिन एनएबी द्वारा घोषित किया गया है । इस दिन को सभी दिव्यांग संस्थाएं मनाती हैं और यह 7 दिन तक चलता है। इसमें जन सहयोग द्वारा धनराशि एकत्रित की जाती है जो कि दृष्टिहीन बालिकाओं के सहायतार्थ भविष्य निर्माण में काम आती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेस्टीज कॉलेज के डायरेक्टर प्रो.डॉ अजीत उपाध्याय, दृष्टिहीन कल्याण संघ के संरक्षक बलजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा, सचिव डॉ सुरेश शर्मा, संस्था की प्राचार्य सीमा सोनी उपस्थित रहे। डॉ अजीत उपाध्याय के ने बच्चों को यह संदेश दिया कि हम जो यह दान लेने के लिए जा रहे हैं यह दान नहीं एक सहयोग की राशि है इसे हमें स्वाभिमान से प्राप्त करना है।
इसी के साथ मंच पर आसीन संस्था दृष्टिहीन के संरक्षक अध्यक्ष, सचिव एवं संस्था की प्राचार्य ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए तथा दृष्टिहीन बालिकाओं के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा दो भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए साथ में विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा सु मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई। संचालन प्रोफेसर काजल खटवानी, प्रोफेसर निशा मेहता,लक्षा फुलवानी और कनिष्का राठौर ने किया किया। अंत में संस्था की प्राचार्य सीमा सोनी ने आभार माना।