जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अंतर्विद्यालयीन जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का आयोजन तुकोजीराव पवार स्टेडियम में किया गया, जिसमें देवास जिले के लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया।
विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा एंजेल जायसवाल, लक्षिता वर्मा, निवृत्ति गौड़ तथा छात्र आरव चौधरी, अनिरुद्ध पाटीदार एवं दिव्यराज सिंह सेंधव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते।
वहीं सिद्धी गौड़, दिव्यांशी गोस्वामी एवं जपेश कुशवाह ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किए। राधिका बर्डे, दीक्षा वर्मा, तन्वी शर्मा एवं रजनीश सिंह ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किए।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह, निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा तथा समस्त स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच श्री विनय नायर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


