ऑपरेशन प्रहार के तहत विजयागंज मंडी पुलिस की कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार
जुआ फड़ से 11,700 रुपए नगद एवं 2 ताश की गड्डियां जब्त
देवास। जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत विजयागंज मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ फड़ से 11,700 रुपए नगद एवं 2 ताश की गड्डियां जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) अभिषेक सिंह गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ गार्डन के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11,700 रुपए नगद एवं 2 ताश की गड्डियां जब्त कीं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में मनोज पिता जगदीश चंद्र राठौर (40), नूर मोहम्मद पिता मुबारिक (39), अजय पिता गणेश कुमावत (30), राजेंद्र पिता नागू सिंह सोलंकी (22), राहुल पिता ओमप्रकाश राठौर (27), दीपक पिता सुरेश सोलंकी (31), विष्णु पिता रतनलाल मालवीय (44) एवं जितेंद्र पिता लीलाधर पटेल (37) सभी निवासी विजयागंज मंडी शामिल हैं।
जब्त सामग्री में 11,700 रुपए नगद एवं 2 ताश की गड्डियां शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजयागंज मंडी उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक संतोष नवरंग, आरक्षक विक्की जूनवाल, आरक्षक राहुल चौहान एवं चालक आरक्षक अनिल सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।


