शहर एवं प्रदेश का गौरव
भोपाल रोड स्थित सेन थाॅम एकेडमी ने स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार अर्जित किया है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई-दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के समस्त विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
देवास जिले के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के बाद अब सेन थाॅम एकेडमी संपूर्ण मध्यप्रदेश राज्य का सबसे स्वच्छ विद्यालय बन चुका है। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 52 विद्यालयों का राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन किया गया है। विद्यालय को 18 सितंबर 2018 को नई-दिल्ली में भारत सरकार द्वारा ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18’ से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से सेन थाॅम एकेडमी देवास एकमात्र विद्यालय है जिसे इस अवार्ड हेतु चयनित किया गया है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के अंतर्गत विद्यालय को 50,000/- रू. नगद , प्रषस्ति पत्र, आदि से सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा विगत दिनों केरला प्रदेश में आए विनाशकारी बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे सहायतार्थ कार्य के तहत ही उक्त पुरस्कृत 50,000/-रू. की राशि भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।
विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर छात्र/छात्राएॅं, पालकगण एवं सेन थाॅम परिवार के सभी सफाई कर्मी तथा अन्य सदस्यों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। साथ ही सहयोग हेतु देवास शहर प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है।