सेन थाॅम एकेडमी में इको फ्रेन्डली गणेश का सृजन

भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में दिनांक 07/09/2018 शुक्रवार को विषाल स्तर पर इको फ्रेन्डली गणेश प्रतिमाओं का सृजन किया गया। अषासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ एवं नगर पालिका निगम- देवास के संयुक्त संयोजन द्वारा देवास नगर में माय फ्रेण्ड श्री गणेश की प्रतिमा निर्माण का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सेन थाॅम एकेडमी ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देष्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं क्रियात्मकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सेन थाॅमियन्स ने बड़े ही उत्साह के साथ मिट्टी की गणेष प्रतिमाओं का निर्माण किया। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारीगणों ने अपनी श्रद्धा एवम् भावनाओं को मिट्टी की प्रतिमाओं का रूप दिया। इको फ्रेन्डली गणेश का निर्माण करते हुए बच्चों के चेहरो की भाव-भंगिमाएं देखने लायक थी। सभी चेहरों पर प्रतिमाओं को सुन्दर से सुन्दर रूप देने की प्रतिस्पर्धा लगी थी। इस अवसर पर 1741 गणेष प्रतिमाएॅँ बनाई गई। इस अवसर पर श्री मनीष विष्नोई- गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड, श्री विषाल सिंह- नगर निगम कमीश्नर- देवास एवं अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ की कार्यकारिणी ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। रिमझिम बौंछारों का आनंद लेते हुए, अनुषासन एवं स्वच्छता का ध्यान रखते हुए बच्चों ने विघ्नहर्ता को साकार रूप दिया। बच्चों द्वारा बनाई गई मिट्टी की प्रतिमाओं को उन्हीं के मध्य वितरित करते हुए यह संदेष दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी इस वर्ष गणेषोत्सव पर इसी गणेष प्रतिमा का अर्चन कर विसर्जन करें।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply