‘‘राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित’’
भोपाल रोड़ देवास स्थित सेन थाॅम एकेडमी को दिल्ली में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय 2017-18 से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार स्वरूप राशि 50,000/- एवं प्रशस्ति पत्र विद्यालय को प्राप्त हुआ। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के समस्त विद्यालयों के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 52 विद्यालयों का अवार्ड हेतु चयन किया गया है। चयनित विद्यालयों में अशासकीय विद्यालयों के अंतर्गत सेन थाॅम एकेेडमी-देवास का पूरे भारत में सातवाॅं स्थान है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से सेन थाॅम एकेडमी-देवास एकमात्र विद्यालय है, जिसे इस अवार्ड हेतु चयनित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार रूपी प्राप्त राशि केरला बाढ़ राहत मुख्यमंत्री कोश में देने का निर्णय लिया है।
सेन थाॅम एकेडमी के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, महापौर श्री सुभाष शर्मा, कलेक्टर डाॅ. श्रीकांत पाण्डेय, निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चैहान, पालकगण तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियो ने बधाई दी है।