देवास/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम देवास द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम अन्र्तगत शहर मे सार्वजनिक स्थानो पर
लगाये प्रचार, प्रसार के फ्लेक्स बोर्डो को हटाया गया।
निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आरएस केलकर द्वारा मुकेश स्वीटस् चौराहे से लेबर चौराहे तक 16, गगरानी नर्सिंग होम के आस-पास के 14, इन्दीरा गॉधी चौराहे पर 2, सिविल लाईन क्षेत्र मे 26, सिविल लाईन रोड व वनमंडल रोड से 18, ताराणी कालोनी के अन्दर की तरफ 12, तहसील चौराहा पर 4 फ्लेक्स बोर्ड हटाये गये।
निगम द्वारा उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।