संपूर्ण म.प्र. से मनोज पटेल को मिला इंडियास ग्रेट लीडर अवार्ड 2018

एक बार पुन: देवास का नाम गौरवांवित किया सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पटेल ने,
दिल्ली प्रेस क्लब आफ इंडिया में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया सम्मानित


देवास। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ऑरेंजेस सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज पटेल को स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और दिव्यांगजनों के लिये उत्कृष्ट कार्य करने के लिये दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित इंडियास ग्रेट लीडर्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। संस्था के वरिष्ठ महेश पवार ने बताया कि मनोज पटेल के इस सम्मान से देवास जिले का ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में म.प्र. का नाम रोशन हुआ है। संस्था के अरशद शेख ने बताया कि नेशनल ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में संपूर्ण भारत से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यर्ताओं कोंं चिन्हित कर सम्मानित किया, यह हमारे लिये गौरव की बात है । संस्था के सौरभ ठाकुर ने बताया कि अभी तो यह शुरूआत है। ये सम्मान, पुरस्कार हमारे कंधों पर बढ़ती जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें हमें मजबूती के साथ निभाना होता है। संस्था को पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने पर कमल आहूजा, अजय प्रतापसिंह, मनीष जैन, सुधीर यादव, रविन्द्रसिंह राठौर, संजय मित्तल, सुनील ठाकुर, ऋषि चौहान, तरूण चिचाणी, रफीक पटेल, गजेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील कुमावत, इंद्रजीत पंचोली व सभी संस्था सदस्यों ने श्री पटेल को बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply