देवास। 65 वीं जिला स्तर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 जुलाई को तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई। जिसमें जिले भर के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें द हिमालय एकेडमी के विवेक अशोक राठौर, पीयूष जितेन्द्र धाकड़, रिषभ दिलीप यादव, आलोक राजेश बोडाना, विशाल राजेश पटेल, दिव्यांशु कमल सिंह भोंदिया, दीपेश प्रवीण सिसोदिया, हिमानी प्रेम यादव, प्रिया राजेन्द्र पटेल, अक्षिता कमल सिंह भोंदिया एवं भूमिका अर्जुन सिंह धाकड़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में देवास जिले का प्रतिनिधित्व द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थी करेंगे।
विद्यार्थियों के चयन पर शारदा राठौर, प्रतीक्षा राठौर, गायत्री गुप्ता, वैशाली कुशवाह, प्रीति खिंची, अर्पिता पाण्डे, ज़ेबा अली, खुशबू चौहान, आशा मालवीय, यशस्वी ठाकुर, मोनिका परिहार, शिरीन गज़धर, ललिता महोबा, निधि सोनी, दिलीप राठौड़, दीप सिंह राजपूत, प्रवीण अम्बेकर, परमानन्द राठौर, आदर्श पटेल, असलम नागौरी, आशीष चौधरी, नवीन्द्र दलाल एवं समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता पर सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान की। उपरोक्त जानकारी निलेश सोनी ने दी।