देवास 18 अप्रैल 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ आर. के. सक्सेना ने बताया कि अमलतास अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड कोविड – 19 कोरोना वायरस के संदिग्ध 27 मरीजों को उनकी क्वारंटाइन पीरियड 14 दिन पूरा होने के बाद चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य जॉच की गई जिसमें सभी स्वस्थ पाये गये तत्पश्चात अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। उन्होंने बताया कि अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ . अश्विन सोनगरा और उनकी टीम द्वारा प्रतिदिन इन सभी का परीक्षण किया जाता था और सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाये जाने पर आज इन्हे डिस्चार्ज किया गया प्रत्येक डिस्चार्ज हो रहे मरीज को स्वास्थ विभाग एवं अमलतास अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई । अमलतास के अधीकारियों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें गुलाब का फूल देकर ताली बजा कर विदाई किया गया। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतल पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डाक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सिविल सर्जन डॉ . अतुल बिड़वई ने सभी से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जेसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी ।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

