वैश्य समाज ने अंडा वितरण के विरोध में दिया ज्ञापन

देवास। वैश्य महासम्मेलन देवास ने म.प्र. सरकार द्वारा संचालित आंगनवाडियों में अंडा वितरण के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन जिलाधीश के प्रतिनिधि भू अभिलेख अधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुरेश शर्मा ने ग्रहण किया। आंगनवाडियों में अंडा वितरण सनातन परम्परा, भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म के विरूद्ध हैै। इस तथ्य को […]

सीएए के समर्थन में व्यापारी संगठन बंद रखकर मौन रैली में शामिल होंगे

देवास। नगर के सभी व्यापारी संगठनो ने 7 जनवरी को भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में प्रष्ठिान बंद का आव्हान किया है। व्यापारी संगठनो ने सर्वसहमति से निर्णय लिया है कि समस्त व्यवसायी दोप. 12 से 3 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सीएए के समर्थन में क्लब ग्राउंड राधागंज से निकलने वाली ऐतिहासिक […]

खुद की सम्पत्ति की जांच के लिये चैलेंज किया राजानी ने

सांसद, विधायक, पूर्व महापौर जहां चाहे मेरी संपत्ति की जांच जब चाहे कराले- राजानी देवास। विगत दिनों सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कलेक्टर से भेंट करते हुए कहा कि देवास स्थित गंगा इन्डस्ट्री की भी जांच की जाए, इसके प्रत्युत्तर में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने इस बयान का उत्तर देते हुए सांसद […]

एक दिवसीय रात्रिकाली कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, 30 ग्रामीण टीमो ने लिया हिस्सा

देवास। एक दिवसीय रात्रिकाली कबड्डी प्रतियोगिता न्यू गौरव क्लब सुनवानी महांकाल क्षिप्रा में आयोजित की गई। आयोजक अतुल पटेल, विशाल पटेल, रिंकेश पटेल, प्रहलाद पटेल, सुमित पटेल, रोहित पटेल, अरविंद उर्फ भीम पटेल आनंद आदि कार्यकर्ताओ ने यह रखा। प्रतियोगिता में लगभग 30 ग्रामीण क्षेत्रों की टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन में खिलाडिय़ो […]

झुग्गी बस्तियो में 4 घंटे में बांटे पांच हजार कपड़े

देवास। संस्था एमपी 41 द्वारा चलाए जा रहे वस्त्रदान मुहिम में लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीते सप्ताह दिसंबर में कपड़े एकत्रित कर अन्य लोगो एवं सहयोगी संस्थाओ की मदद से ये पुण्य का कार्य पूरा हुआ। इस काम को अनेक संस्थाओं व शहर के लोगों ने अपना पूरा-पूरा योगदान दिया। जिसके अंतर्गत रविवार […]

सांवरिया सेठ मंडफिया राजस्थान में द्वारका मंत्री के भजनो पर झूमें हजारो भक्त

देवास। पाश्चात्य संगीत के दौर से गुजर रहे इस देश में संस्कृति को बनाए रखने के लिए एक बहुत ही शानदार पहल सांवरिया ग्रुप ऑफ़ मध्यप्रदेश ने की पूरे प्रदेश से लगभग 800 सांवरिया सेठ के भक्त 31 दिसंबर की रात को सांवरिया सेठ मंडफिया राजस्थान में एकत्रित हुए। गोकुल गार्डन से सांवरिया सेठ की […]

देवास में बेबी हग आउटलेट पर प्रोडक्ट प्राइस को लेकर विवाद

बेबीहग के देवास आउटलेट पर जमकर हंगामा हुआ। फरियादी नवीन जोशी के अनुसार उन्होंने बेबीहग के एबी रोड स्थित आउटलेट से एक प्रोडक्ट प्लेपैन ₹4395 में २४-१०-२०२१ को खरीदा घर जाकर उपयोग करने पर उन्हें वह प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन काफी उलझा हुआ लगा तथा प्रोडक्ट में कुछ टेक्निकल मिस्टेक भी थी। जब अगले दिन उन्होंने बेबीहग […]

जन सहभागिता से ग्राम का नक्शा तैयार कर पेयजल स्त्रोतो के बारे में निकाली जानकारी

देवास। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से ग्राम पंचायत धवरिया में जन सहभागिता द्वारा ग्राम का नक्शा तैयार किया गया। जिसके माध्यम ज्ञात हुआ कि वास्तव में ग्राम में कितने पेयजल स्रोत है। इस उपलक्ष्य पर ग्राम के मुखिया सरपंच सहित स्थानीय लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देवास जिले से आई जिला सलाहकर […]

गुरु गोविंदसिंह जी के प्रकाश पर्व पर हुआ प्रबुद्धजनों ओर समाजसेवियों का सम्मान

देवास। बस स्टेण्ड स्थित गुरुद्वारे में स्व. सरदार अमरीकसिंह खनूजा की स्मृति में उनके पुत्र त्रिलोचनसिंह खनूजा और परिवार द्वारा देवास नगर के प्रबुद्धजनो, सामाजिक ओर धार्मिक क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तियों और सिख समाज के प्रतिभाशाली ओर सेवाभावी बच्चों का सम्मान किया गया। साहित्यकार जीवनसिंह ठाकुर (काका), सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी दिलीप जाधव, भारत चौधरी, […]

विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के लिए आयोजित होगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

प्रतिभागी कराएं अपना रजिस्ट्रेशन देवास 04 जनवरी 2020/ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले के घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के युवाओं के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा […]

दिव्यांग बच्चों ने मनाया लुई ब्रेल का जन्मदिन

लुई ब्रेल (4 जनवरी 1809 – 6 जनवरी 1852) फ्रांस के शिक्षाविद तथा अन्वेषक थे जिन्होने अंधों के लिये लिखने तथा पढ़ने की प्रणाली विकसित की देवास। सीडब्ल्यूएनएस छात्रावास देवास में लुई ब्रेल के जन्मदिन के अवसर पर ज्योतिर्मय सेवा समिति के दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दृष्टिबाधित दिव्यांग […]

माफियाओं, सूदखोरों, ब्याजखोरों की जानकारी दे सकते हे पुलिस कंट्रोल नंबरों पर

देवास 04 जनवरी 2020/ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने बताया कि जिले में विभिन्न प्रकार के माफियाओं, सूदखोरों, ब्याजखोरों सहित अन्य माफियाओं के विरूद्ध अभियान जारी है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 07272-226000, 07272-220700 एवं व्हाट्सअप नंबर 7049125100 पर कोई भी व्यक्ति दे सकता हैं। उन्होंने बताया […]

उस्ताद रजब अली-अमानत अली संगीत समारोह 08 एवं 09 जनवरी को

देवास 04 जनवरी 2020/ संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा मूर्धन्य संगीतज्ञ उस्ताद रज्जब अली व उस्ताद अमानत अली खान की स्मृति में 8 एवं 9 जनवरी 2020 को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आरंभ 8 जनवरी को शाम 7:00 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में होगा। कलेक्टर डॉ. […]

अवैध रूप से बनी करोड़ों की कोठी को नगर निगम व जिला प्रशासन ने किया जमीदोंज

देवास 04 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ तथा प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के निर्देशानुसार जिले में माफिया मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को जिला मुख्यालय पर उज्जैन-देवास बायपास रोड पर नाना यादव के […]

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का निर्णय

सभी शासकीय-सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित अन्य को भी मिलेगा लाभ मंत्रि-परिषद के निर्णय देवास, 04 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया। योजना से लगभग 12 लाख 55 हजार कर्मचारी/अधिकारी लाभांवित होंगे। इस योजना का […]

दो गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के विरूद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही

संबंधित संस्थाओं अभिलेख जप्त, कार्यालय किए सील देवास 04 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री कमलनाथ व लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के निर्देशानुसार जिले में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों दो गृह निर्माण सहकारी […]

आयुक्त संजना जैन के निंदा प्रस्ताव की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

देवास। नगर निगम आयुक्त संजना जैन के निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग को लेकर मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ शहर शाखा ने शनिवार को नगर पालिक निगम के प्रशासक के नाम संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 4 जनवरी को प्रात: […]

राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेेतु सत्यम का चयन

देवास। 65 वीं राष्ट्रीय शालेय थ्रो बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता 17 वर्ष से कम बालक बालिका 2019-20 जो कि 12 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ दुर्ग में आयोजित होगी। उक्त प्रतियोगिता हेतुु म.प्र. शासन द्वारा 17 वर्ष से कम बालक बालिका वर्ग की टीम की घोषणा की गई। जिसमें जे.आर. एकेडमी केे सत्यम मेहता का चयन […]

6 जनवरी को प्रात: 10 से 1 बजे तक बंद रहेगा विद्युत प्रदाय

देवास। कार्यालय सहायक यंत्री (उ.दा.संधा.) मध्यप्रदेेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ने बताया कि सिविल लाईन में शिफ्टिंग का कार्य करने हेतु 33/11 के.व्ही. सिविल लाईन फीडर उपकेन्द्र से निर्गमित फीडर बंद रहने से 6 जनवरी को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक 11 के.व्ही. मोती बंगला फीडर से संयोजित मोती […]

मैराथन में भाग लेने के लिए अभी से तैयारियो में जुटी कामकाजी महिलाएं

देवास। 2 फरवरी 2020 को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी मैराथन इंदौर में होने जा रही है। जिसमे प्रतिभागियों का जोश देखते ही बनता है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए देवास जिले से भी कई कामकाजी महिलाए छोटे बच्चों सहित घने कोहरे में भी कदमों में ताल भरती हुई कोच जितेन्द्र गोस्वामी के मार्गदर्शन में […]