शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रीरामजी का जन्मोत्सव मनाया देवास। गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजयनगर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 18 मार्च से 25 मार्च तक चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर सामूहिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी एवं विकास चौहान ने बताया […]
आबकारी ने की हजारों की नकली और अवैध शराब जप्त
मोहन वर्मा, देवास देवास . आबकारी विभाग ने बीती रात ओपी स्प्रिट से बनी 117 बल्क लीटर नकली शराब की 11 पेटी, 15 लीटर स्प्रिट के साथ एक मशीन सहित 5 आरोपियों को गिरफदार किया है नकली और अवैध शराब बनाने का ये कारोबार लम्बे समय से चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर […]
एबेनेज़र में स्वीमिंग पुल का उद्घाटन
एबेनेज़र सिनीयर सेकण्डरी स्कूल शैक्षणिक गतिविधियों में सर्वोच्च स्थान पर है वही क्रियाकलापों में भी लगातार प्रगति पर है इसी श्रृंखला में विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के लिए तैराकी को जोड़ते हुए स्वीमिंग पुल की सौगात दी जिसका शुभारंभ विधायक श्रीमती गायत्री राजे पँवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में […]
देवास में कल्मिनेशन एवं ग्रेजुएशन डे (दीक्षांत समारोह ) का आयोजन
फैथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल (FFGS), देवास में सीनियर के. जी के विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान कर प्राइमरी कक्षा में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं । प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने गुरुर ब्रह्मा -गुरुर विष्णु जैसी प्रार्थनाओं से अपने शिक्षकों के प्रति आदर व सम्मान व्यक्त किया। साथ ही राइम ,माइंड मैप रीडिंग , […]
शासन द्वारा थोपी गई ई अटेंडेंस के विरोध में म.प्र. शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
देवास । म.प्र. शिक्षक संघ ने ई-अटेंडेंस में आने वाली परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इसे स्थगित करने की मांग का ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से दिया। ज्ञापन में बताया गया कि समाज के संपूर्ण वर्ग जिसमेें कर्मचारी/ अधिकारी/राजनेता/ व्यापारी/ उघोगपति एवं सभी को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान […]
माँ के दरबार में मना प्रभु राम का जन्म उत्सव
जहाँ प्रेम नहीं होता वहां राम नहीं होते – मझले मुरारी बापू देवास। एक ओर एक मिलकर दो होना वासना उत्पन्न करता है किंतु एक और एक मिलकर रहना प्रेम का स्वरूप है। जहाँ प्रेम नहीं, सद्भावना नहीं, मानव कल्याण की प्रवृत्ति नहीं वहां दैत्यों का वास होता है। जहां प्रेम है वहाँ अध्यात्म है, […]
इन्कलाब जिन्दाबाद का नारा है अमर
23 मार्च/बलिदान-दिवस सुरेश जायसवाल, देवास क्रान्तिवीर भगतसिंह का जन्म 28 सितम्बर, 1907 को ग्राम बंगा, (जिला लायलपुर, पंजाब) में हुआ था। उसके जन्म के कुछ समय पूर्व ही उसके पिता किशनसिंह और चाचा अजीतसिंह जेल से छूटे थे। अतः उसे भागों वाला अर्थात भाग्यवान माना गया। घर में हर समय स्वाधीनता आन्दोलन की चर्चा होती […]
निगम के अखाड़े में तेज़ हुए दांव पेंच
मोहन वर्मा 9827503366 देवास नगर निगम में बीते कुछ समय से कुछ भी अच्छा नही चल रहा है. निगम के अखाड़े में दोनों ही दलों के राजनेताओं द्वारा तेज दांव पेंच आजमाए जा रहे है.कभी भाजपा के पोस्टर्स में कांग्रेस विपक्षी दल नेता का अभिवादन करता फोटो नजर आता है, तो कभी भाजपा पार्षद द्वारा […]
सूरत से सम्मेद शिखर 3500 किमी पद यात्री साधु साध्वियों का हुआ नगर में पदार्पण
जिसके पास परमात्मा है उसे कुछ और की आवश्यकता नहीं- राजशेखर सूरीश्वरजी देवास। सूरत गुजरात से सम्मेद शिखर बिहार जैन तीर्थ की 3500 किमी पदयात्रा कर रहे 120 साधु साध्वियों का बुधवार को नगर में पदार्पण हुआ। गच्छाधिपति आचार्य श्री राजशेखर सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्री राजहंस सूरीश्वरजी म.सा. के नेतृत्व में फरवरी माह से […]
संपत्तिकर, जलकर वसुली हेतु शिविरो का आयोजन
देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा संपत्तिकर, जलकर की करदाताओ की सुविधाओ हेतु करो की वसुली हेतु विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी मे दिनांक 23 से 25 मार्च तक वार्ड क्र. 17 रसुलपुर संपूर्ण वार्ड शासकीय स्कूल रसुलपुर, वार्ड क्र. 28 एवं 29 नई आबादी, वासुदेवपुरा संपूर्ण टेकरी रोड आरामशीन […]
निगमायुक्त पर पलटवार करते हुए कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन- की एफआयआर दर्ज करने की मांग
मोहन वर्मा, देवास देवास में कल वार्ड 34 के नागरिकों द्वारा शिलान्यास का पत्थर नगर निगम को वापस करते समय भाजपा पार्षद राजेश यादव के साथ निगम पहुंचे कांग्रेस नेता – पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर तथा ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सोलंकी की निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान से गर्मागर्म बहस के बाद आयुक्त द्वारा […]
सेवाओं और सम्मानों से सराबोर रही रीनजल 6 की मैत्री यात्रा उड़ान
देवास। लायनेस क्लब देवास द्वारा मल्टीपल प्रेसीडेंट की मैत्री यात्रा में शामिल होकर हॉस्पिटल के लिये पलंग भेंट किया। ला. रेखा वर्मा का जन्मदिन जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट एवं वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन करवाकर मनाया। महिला दिवस पर डॉक्टर्स एवं कार ड्रायविंग सिखाने वाली रागिनी समाधिया का सम्मान किया गया। ज़रूरतमंदों को धूप […]
फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी
दो क्विन्टल फूलों से बांके बिहारी और राधा जी के साथ खेली होली साथ ही द्वारका मंत्री ने फ़ाग भजनों से समा बांधा स्थानीय तहसील चौराहे पर रात्रि को नव वर्ष उत्सव एवं फूलों की होली का अभुत पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया देवास। सुर संगीत जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचालित सूर मंदिर इवेंट्स […]
आयुक्त से अभद्रता करने की कडे शब्दो मे निंदा
वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद अपने समाज को भ्रमित कर रहे है- सुभाष शर्मा देवास/ महापौर सुभाष शर्मा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 34 मे प्रस्तावित मांगलिक भवन का टेण्डर वर्ष 4 जुलाई 2016 मे ठेकेदार धर्मेन्द्रराव सितोले द्वारा 12 प्रतिषत एसओआर से अधिक मे टेण्डर लिया गया था। क्षेत्रिय पार्षद राजेश यादव की मांग […]
शिलान्यास का पत्थर लौटाया नगर निगम को….
मोहन वर्मा, देवास आयुक्त और पूर्व महापौर में गहमागहमी झूठी घोषणाओं और अधूरे वायदों से तंग आकर नागरिक अब खुलकर अपना विरोध दर्ज करने लगे है. देवास नगर निगम द्वारा विगत वर्ष जनवरी 17 में गवली मोहल्ले में सामुदायिक भवन बनाने के लिए शिलान्यास किया गया था मगर सालभर बाद टेंडर निरस्त किये जाने से […]
नवरात्र में कैलादेवी मंदिर पर उत्सव का माहौल
मोहन वर्मा, देवास शोभायात्रा के साथ शुरू होगी श्रीरामकथा नवरात्र में विगत दो दशकों से माँ कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति द्वारा आध्यात्मिक ज्ञानगंगा एवं धार्मिक अनुष्ठान किये जाते है. खासकर चैत्र नवरात्र में यहाँ होने वाले आयोजनों का और माँ कैलादेवी,वैष्णोदेवी के दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालु रोज उठाते है और उत्सव का सा माहौल […]
नव वर्ष उत्सव में द गार्जियन एकेडमी में मेगा राइटिंग काम्पिटिशन एवं लकी ड्रा का आयोजन
देवास/द गार्जियन की न्यू ब्रांच द गार्जियन एकेडमी ,सांई विहार कालोनी में गुडी पडवा के उपलक्ष्य में नववर्ष उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 700 की संख्या में अभिभावको एवं बच्चो ने उत्सव में भाग लिया । आयोजन में 4 से 12 वर्ष के बच्चो के लिए राइटिंग काम्पिटिशन रखी गई जिसमें बच्चों ने […]
पहले और तेज़ ख़बरों के बीच मीडिया की जिम्मेदारी बढी है.
मोहन वर्मा, देवास मीडिया संवाद में अतिथियों ने कहा मीडिया के बदलते स्वरूप और सोशल मीडिया के साथ सबसे पहले और तेज़ खबरों की होड़ में आज प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक दोनों ही माध्यमों की जिम्मेदारी बढ़ गई है किसी भी खबर को प्रकाशित और प्रसारित करने के पहले उसके स्त्रोत को क्रोस चेक जरुर किया […]
संस्कार भारती द्वारा स्वागत प्रतिपदा का आयोजन
देवास। भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार सयाजी द्वार पर स्वागत प्रतिपदा का आयोजन अलसुबह 6 बजे किया गया। सामाजिक जीवन में एकात्मकता, राष्ट्रनिष्ठा एवं देशप्रेम जगाने हेतु संस्कार भारती द्वारा चैत्र शुल्क प्रतिपदा अर्थात भारतीय कालगणना के अनुसार नवसंवत्सर वर्ष […]
दीपयज्ञ एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
देवास । गायत्री शक्तिपीठ देवास के तत्वावधान में तुलजा विहार कालोनी में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन हुआ जिसमें 17 मार्च को शाम 5 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जो सम्पूर्ण तुलजा विहार की गलियां गायत्री परिवार के नारों से सराबोर हो गई । कलश यात्रा में धर्म की जय हो, नारियो अपने को पहचानो, […]

