देवास । लॉकडाउन के दौरान बेतूल जिले के 45 आदिवासी मजदूर सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम कुमारिया राव में रह गए थे। जिनके खाने-पीने एवं रहने की सारी व्यवस्था पूर्व मंत्री व क्षेत्र के विधायक सज्जन सिंह वर्मा के द्वारा लगातार की जाती रही। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्हें वापस अपने घर बेतूल भेज ने को लेकर श्री वर्मा ने भोपाल में उच्च अधिकारियों से व कलेक्टर से बात की अब सभी को 23 अप्रेल को अपने घर भेजा जाएगा। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के बांदा के 19 निवासी पिछले दिनों से सोनक के हरिजन छात्रावास में रुके हुवे है। उनके भी रहने एवं खाने की व्यवस्था वर्मा के द्वारा की जा रही है वहीं उन्हें भी शीघ्र अपने घर बांदा भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts '
15 NOV
श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट द्वारा भव्य दिपावली मिलन समारोह संपन्न
श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट...
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...

