श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट द्वारा भव्य दिपावली मिलन समारोह संपन्न
आयोजन में देवास सफाई मित्रों का हुआ सम्मान
देवास। विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट, देवास द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार, 15 नवंबर 2026 को विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण, किंडर स्कूल, राजोदा रोड पर भव्य दिवाली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षाल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से धर्मेंद्र सिंह बेस, पार्षद एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष, राजेश जैन, राकेश जांगिड़, अध्यक्ष, विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा, अधिवक्ता अमरत सिंह राजपूत, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद कारपेंटर एवं सचिव विजय शर्मा, विशेष अतिथि धर्मेंद्र पिपलोदिया तथा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत वर्मा ने किया। देवास नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सफाई मित्रों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में विकास सांगते, संजय गिल्लौरे, शुभम डुमाने, राहुल बीड़गिड़े, नेहा बीड़गिड़े, शकुंत बाई बीड़गिड़े, सीमा सांगते एवं संजय सांगते शामिल रहे। ट्रस्ट द्वारा सभी सफाई मित्रों का सम्मान कर उनकी मेहनत और सेवा भावना की सराहना की गई। उपस्थित समाज बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों का सहयोग सराहनीय रहा। सभी के लिए स्नेह भोज और प्रसादी की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी, जिसकी सबने प्रशंसा की। ट्रस्ट ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अंत में आभार ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने माना।


