देवास 02 मई 2020/ सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह सांगर ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें लॉक डाउन के कारण बंद होने से कुछ लोग हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं तो उन्होंने टीम गठित की जिसने आज आबकारी वृत देवास ब के बरोठा ग्राम के स्थानों एवं अन्य अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण,परिवहन के संदिग्ध स्थलों पर कार्रवाई की गई जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) के तहत 03 प्रकरण कायम किए गए,1 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में 36 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया, महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी के द्वारा की गई। इसी प्रकार कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में वृत कन्नोद के सिकलीगर, मालजीपुरा, कलबारग्राम के स्थानों एवं व्रत खातेगांव मे खेरनीखेढा, हरिजन मुहल्ला, नेमाबर एबं अन्य अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन के संदिग्ध स्थलों पर कार्रवाई की गई जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम 1915 की धारा 34(1) के तहत 06 प्रकरण कायम किए गए,3 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1800 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया, महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया,जिसकी लगभग 114000 कीमत की अवैध सामग्री जप्त एवं नष्ट की गई। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार आबकारी आरक्षक अरबिन्दजिनबाल, शंकरलाल परते के द्वारा की गई । इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

