लॉकडाउन के दिन से आज तक करीब 2 लाख से अधिक भोजन पैकेट कर चुके हैं वितरित

देवास। श्री सिद्धि विनायक भक्त मण्डल देवास द्वारा लॉक डाउन के प्रथम दिन से कोविड-19 के कारण आ रही परेशानियों के निवारण हेतु अपना हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। संस्था के प्रदीप चौधरी द्वारा बताया गया कि सिद्धि विनायक भक्त मण्डल द्वारा लॉक डाउन के दिन से आज दिनांक तक करीब 2 लाख भोजन पैकेट ग़रीबो और पलायन कर रहे मजदूरों को उपलब्ध करा चुके है, भक्त मण्डल द्वारा क़रीब 70 हज़ार पैकेट शहर में नगर निगम,पुलिस प्रशासन के सहयोग से वितरित कर चुके है, साथ ही 1 लाख 50 हजार भोजन के पैकेट बायपास पर पलायन कर रहे मजदूरों के लिए उपलब्ध करा चुके हैं। संस्था द्वारा बताया गया की वह इस कार्य में निरन्तर अग्रसर रहेगी। इस पुनीत कार्य में देवास जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का योगदान सराहनीय है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply