सांसद ने संस्था आसरा के कार्य का निरिक्षण कर किया उत्साहवर्धन

देवास। कोरोना वायरस कविड 19 संक्रमण से बचने हेतु देशभर में जारी लॉकडाउन के विकट समय में देवास जिले की समाजसेवी संस्था आसरा सनाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा जिले के गरीब व नि:शक्तजनों हेतु भोजन पेकेट, राशन और स्वास्थ्य जाँच हेतु मेडिकल एकुप्मेंट वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासो का मनोबल बढ़ाने हेतु सोमवार को सांसद महेंद्रसिहं सोलंकी ने संस्था के कार्यालय जहा पर भोजन कार्यक्रम संचालित है। वहां पहुंचकर निरिक्षण किया। सांसद ने भोजन की पूरी प्रक्रिया का क्रमवार ब्यौरा लिया।
संस्था के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सांसद को बताया की हम सबसे पहले सभी कर्मचारी के हाथ सेनेटाइस करते है। उसके बाद सभी का तापमान लिया जाता है। अगर किसी का तापमान 98 से अधिक होता है तो उसे घर भेज दिया जाता है। बाकी सभी व्यवस्था सांसद द्वारा देख कर प्रसन्ता जाहिर की और बताया की आसरा द्वारा बहुत स्वच्छता से कार्य किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सांसद द्वारा संस्था को कहा की आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हो और इस कार्य को पुरे लॉकडाउन में चालू रखना और किसी भी प्रकार की कोई भी आवश्यकता हो मुझे बताना में इस कार्य में आपकी हर प्रकार की सहयता कर सकता हूँ। मुझे बस एक फोन करना और सामग्री आपके पास होगी। संस्था के सी.इ.ओ. शैलेश श्रीवास्तव ने उनका बहुत बहुत धन्यवाद किया और कहा की हमें जब भी कोई आवश्यकता होगी तो आपको फोन करेंगे। आपके ये शब्द संस्था को मोटिवेट करेंगे और सांसद के कहे अनुसार वादा किया की हम पुरे लॉकडाउन तक ये व्यवस्था चलायंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply