अभियोजन परिवार ने दिया मुख्यमंत्री राहतकोष में सहयोग

देवास। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, देवास राजेन्द्र खांडेगर द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी की गंभीर परिस्थितियों में शासन के निर्देशानुसार सभी अभियोजन अधिकारियों/कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन वैष्विक महामारी से लड़ने के लिये मुख्यमंत्री राहतकोष में जमा कराया गया। मीडिया सैल प्रभारी सुश्री मधुलिका मेव ने बताया कि समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने राहत के रूप में एक दिन का वेतन कुल राषि 40507/- जमा करायी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply