देवास। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर व एसी का सहारा ले रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस को मात देने के लिए कोरोना योद्घा 40 डिग्री से भी अधिक तापमान में भी पीपीई किट पहनकर मरीजों को बेहतर इलाज देने में लगे हुए है और पुलिसकर्मी निःस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हुए है। सेवा भारती द्वारा भीषण गर्मी में लगे कोरोना वारियर्स पुलिस स्वास्थ कर्मियों को गर्मी से बचाव हेतु सूती गमछे सेकड़ो की संख्या में भेंट कर साधुवाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सतीश शर्मा, जिला प्रचारक अंकित राठौर, अमरदेव ठाकुर व सेवाभारती के सचिव डॉक्टर अश्विन दुबे उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन वर्मा ने दी।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

