देवास/ देवास में कोरोना को लेकर चल रहे लॉक डाउन में एक ओर व्यापार व्यवसाय बंद है, लोग घरो में रह कर लॉक डाउन का पालन कर रहे है।
साथ ही व्यापार में वित्तीय नुकसान का सामना कर रहे हैं वही दूसरी ओर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर लोगो को परेशान किया जा रहा है।
ऐसा ही मामला आज विकास नगर एम. आर. रोड का आया है जहा नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही के अंतरगर्त एक कैफे के काउंटर कार्ट को हटाने का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय लोगो द्वारा जब कैफे के संचालक गंगन पाठक को जानकारी मिली तो वह तुरंत घर से निकला लेकिन दो जगह पुलिस ने रोका। गगन पाठक द्वारा लॉक डाउन में जाने का कारण बताने पर कुछ समय भी लग गया। वह कैफे पहुंचा तब तक उसके काउंटर कार्ट को नगर निगम टीम ने द्वारा उठा लिया था।

गगन पाठक का कहना है मुझे बिना जानकारी दिये नगर निगम ने मेरा कार्ट हटाया एवं बोर्ड को तोड़ा है। नोटिस देकर कुछ समय दे देती तो में उसे खुद हटवा देता। आज हम घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और इस लॉकडाउन समय में नगर निगम द्वारा यह कार्य किया गया है। अचानक लगे लॉक डाउन के कारण हम कुछ भी सही जगह पर नहीं रख पाए और अब हम लगभग 2 महीने से घरों में हैं और पहले से ही व्यापार में वित्तीय नुकसान का सामना कर रहे हैं और नगर निगम ने इस महामारी के समय में ऐसा काम किया और वही बाकि रखी कितनी ही घुमटियों को नगर निगम टीम ने हाथ तक नहीं लगाया है। अब ऐसे में मेरे चायनीज़ काउंटर कार्ट के नुकसान के लिए अब कौन जिम्मेदार है?
हमने जब इस विषय में नगर निगम के अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया से चर्चा की तो उनका कहना है उस रोड पर हम पहले भी अतिक्रमण हटा चुके है ओर जिस कैफे का नुकसान हुआ है उसके लिए हमे खेद है पर अतिक्रमण हटाना हमारी टीम का काम है और बाकि रखी घुमटियों को भी जल्द हटाएंगे।
अब ऐसे में सवाल यह उठता हे की कैफे के काउंटर कार्ट के नुकसान के लिए गगन पाठक जिम्मेदार है जिसने लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने काउंटर कार्ट को व्यवस्थित नहीं रख पाया या नगर निगम जिम्मेदार है जिसने अचानक से बिना नोटिस दिए अतिक्रमण की कार्यवाही की।
आपकी कोई प्रतिक्रिया हो तो आप जरूर 9827580600 पर व्हाट्सअप कर सकते है।

