पलायन कर रहे मजदूरों की मदद के लिए आगे आया उद्योगजगत

देवास/ कोरोना के चलते भारत में हर राज्य में पलायन हो रहा है। पलायन कर रहे लोग देवास होकर गुजर रहे है। कुछ अपनी सुविधा अनुसार जा रहे है तो कोई पैदल ही छोटे- छोटे बच्चो को लेकर भूखे प्यासे ही निकल रहे है। ऐसे में उन्हें अपने घर पहुंचने में कई दिन लग रहे है। पलायन कर रहे मजदूरों को कई संस्था द्वारा उनके भोजन का इंतजाम किया जा रहा है।

ऐसे में देवास का उद्योगजगत कैसे पीछे रह सकता है। देवास का हर उद्योग अपनी क्षमता अनुसार इस महामारी में अपना योगदान दे रहा है। इसी के मद्देनजर आज देवास की विप्पी इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से ओर एसोसिएशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भोपाल बायपास पर पलायन कर रहे मजदूरों के लिए भोजन वितरण का कार्य शुरू किया। यह भोजन वितरण कार्य सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रोजाना चलेगा।
इस अवसर पर देवास कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय, देवास पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह राठौर, उप अधीक्षक किरण शर्मा, थाना प्रभारी प्रतिभा राठौर, विप्पी इंडस्ट्रीज लिमिटेड से चिंतामणी मनकोडी, वाय. एच. गाँधी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply