मातृत्व दिवस पर गीतांजलि ग्रुप ने आयोजित किया ऑनलाइन सिंगिंग कार्यक्रम

देवास। शहर के शौकिया गायकों के ग्रुप गीतांजलि का प्रत्येक माह होने वाला सिंगिंग कार्यक्रम इस माह भी 10 मई 2020 (रविवार) को लॉक डाउन होने के बावजूद इसका पूर्ण पालन करते हुए स्टार मेकर एप के ऑनलाइन रूम पर सम्पन्न किया गया।

‌ मातृत्व दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप के लगभग 25 सदस्यों ने एकसाथ ऑनलाइन उपस्थित होकर एक से बढ़कर एक सोलो गीत प्रस्तुत कर अपनी माताओं को समर्पित किए। कार्यक्रम में एक भी श्रोता न होने के बावजूद भी कार्यक्रम शाम 5 बजे प्रारंभ होकर रात 9 बजे तक अविरत चलता रहा।
‌शौकिया गायकों के भीतर छुपे कलाकार को एक पारिवारिक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गए गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप में प्रत्येक माह कराओके ट्रैक्स पर आधारित प्रोग्राम किये जाते है। जहाँ परिवार के साथ बैठकर संगीत का मजा उठाया जाता है।
‌कार्यक्रम में उदय टाकलकर, स्नेहमंजिरी भागवत, चरणजीत अरोरा, अभय मुले, शैलेन्द्र जोशी, डॉ जुगल किशोर राठौर, जितेंद्र शुक्ला, मनीष उपाध्याय, मनोज दुबे, दुर्गेश यादव, प्रवीण पाटणकर, ममता पाटणकर, उदय तेलंग, दिलीप तिलक, प्रीति शर्मा, रेणुका राठौर, अनिल नायक, रीनू खनूजा, पंकज व्यास, प्रांजल आदि ने ऑनलाइन कार्यक्रम में उपस्थित होकर शानदार प्रस्तुति दी।
अंत में आभार संस्था एडमिन उदय टाकलकर ने व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply